बिहार

चौमिन खाकर लौट रहे युवकों से बाइक सवारों का विवाद, तीन युवकों का सिर फोड़ा

फुलवारीशरीफ, अजीत। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के बिरला कॉलोनी में चौमिन खाकर लौट रहे तीन युवकों का बाइक सवार युवकों के एक समूह से विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें तीन युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं. घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनके सिर में कई टांके लगाए गए।

घायलों की पहचान अमन कुमार, पिता स्वर्गीय संजय चौधरी, मानस कुमार, पिता रंजन कुमार और अंकित कुमार, पिता सुजिंदर कुमार, सभी आदर्श नगर निवासी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि तीनों युवक चौमिन खाकर लौट रहे थे. इसी दौरान बिरला कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के आगे तेज रफ्तार से बाइक चला रहे कुछ युवकों की बाइक उनसे टकरा गई. युवकों ने बाइक धीरे चलाने की बात कही, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद बाइक सवार युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और तीनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में तीनों के सिर फट गए और वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद घायल युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. इलाज कराने के बाद पीड़ित पक्ष ने फुलवारी शरीफ थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी में समीर कुमार, विशेष, रंजीत समेत करीब 15 अज्ञात युवकों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

Related posts

500 से अधिक आवाजें, एक दृष्टिकोण : गोवा बना 2047 तक विकसित बिहार, विकसित भारत के आह्वान का साक्षी

शिक्षक समाज का निर्माण करने वाले सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ : डॉ. विकास

गंगा सोन नदी का विकराल रूप, दियारा गांव जलमग्न,लोग पलायन पर मजबूर

error: