बिहार

मदर टेरेसा की पुण्यतिथि एवं जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस मनाया

आरा, (न्यूज़ क्राइम 24) श्री कृष्ण चेतना समिति आरा के सभागार में टीम मदर टेरेसा सेवाकर्मी संग संत रविदास जनसेवा संगठन भोजपुर आरा के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम संयोजक अमरदीप कुमार जय के देखरेख में मनाया गया । श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार स्टेशन दुर्गा मंदिर के सामने आरा में संत रविदास सेवा संगठन एवं टीम मदर टेरेसा सेवा कर्मी भोजपुर आरा के तत्वाधान में अमरदीप कुमार जय की अध्यक्षता में मदर टेरेसा की पुण्यतिथि एवं जगदेव प्रसाद शहादत दिवस मनाया गया ।उद्घाटन कर्ता डाक्टर कुमार शील भद्र रहे मुख्य अतिथि कृष्ण चेतना परिषद के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव एवं विशिष्ट अतिथि यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया ने तथा सभा मंच का संचालन सीताराम रवि किए ।उक्त अवसर पर यादव राम शकल सिंह भोजपुरिया सुरेश भोजपुरी, सुरेश कुमार, रशीदा खातून, चंद्रशेखर सिंह, शकील हुसैन, अमोद प्रसाद, आदि गणमान्य लोग वकतव्य दिए ।

रमेश सिंह राम प्रसन्न ने कहा कि 5 सितंबर गौरवपूर्ण दिन है। सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की जन्म तिथि शिक्षक दिवस मदर टेरेसा की पुण्यतिथि एवं जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस है इनका जीवन राष्ट समाज , मानवता की सेवा का संदेश देता है कुमार शील भद्र ने कहा की सेवा ही मानव को अमर बनता है। सीताराम रवि ने मदर टेरेसा को करुणा की मूर्ति कहा। नंदकिशोर यादव ने समाज के लिए मर मिटने की बात कही । यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया ने इन विभूतियों को हमेशा याद करने की बात कही।अध्यक्षता करते हुए अमरदीप कुमार जय ने सभी मौजूद लोगो को मदर टेरेसा द्वारा दिखाए हुए

करुणामई वाली ममता की मूरत रहते हुए सभी वर्गों के लिए एक मां गुरु सामान रही जो सबके भलाई के हित कार्य करते हुए उनकी मृत्यु अपनी ही शेल्टर होम कोलकाता में 5सितंबर 1997 को हो गई रही तथा जगदेव प्रसाद जैसे लोग मरते नहीं हैं कभी भी क्योंकि जगदेव बाबू एक इंसान के साथ विचार के मशाल दूत थे जो उनके नहीं रहने के बाद तेजी से फैला जिसकी देन हैं कि हम सभी सामूहिक रूप से आज इकठ्ठा होकर उनका गुणगान कर रहे हैं जिनको 5 सितंबर 1974 को गोलियों से छलनी कर दिया गया भीड़ को तीतर वीतर करने के नाम पर भीड़ को कंट्रोल और रोकने के नाम पर तत्कालीन सामंती पुलिस पदाधिकारी द्वारा कुर्था बाजार पर ही गोलियों से छलनी करके बेरहमी से गोली मार दिया गया जिनको खून से लटफत घायल अवस्था में अस्पताल ले जाने के बजाये जीवन के अंतिम क्षण तक मरने तक वो भी बिना पानी दिए ही थाना में रखा गया जिनके दिखाए पदचिन्हों पर चलने के लिए सभी दलित मुसलमान पिछड़े समाज को आज संकल्प लेने का दिन हैं ।शकील हुसैन ने मदर टेरेसा को इंसानियत और मानवता की जीता जागता प्रतिमूर्ति वाली मां कहां ।

Related posts

शिक्षक दिवस पर विधायक को छात्र ने भेंट किया गुलाब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत संभव नहीं

बिहार में बनेगा शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और Google के बीच हुआ MoU

error: