बिहार

बाढ़ प्रभावित गांवों का श्याम रजक ने किया दौरा, अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने का निर्देश

फुलवारीशरीफ, अजीत। फुलवारी विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते बाढ़ के पानी के बीच विधायक श्याम रजक ने शुक्रवार को फुलवारी शरीफ और पुनपुन प्रखंड के दर्जनभर बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया. उन्होंने धनुकी, चिहुट, सलालपुर, वकपुर सहित पुनपुन प्रखंड के श्रीपालपुर, दुलारपुर और लोदीपुर समेत कई इलाकों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों का हाल जाना और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

विधायक ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, मसौढ़ी एसडीओ और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ राहत व्यवस्था को लेकर जानकारी ली. उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव, बालू की बोरियों, आवश्यक सामग्री और सामुदायिक रसोई की व्यवस्था कराने को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

श्याम रजक ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में फुलवारी विधानसभा क्षेत्र की जनता को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि वे 24 घंटे बाढ़ की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और प्रभावित गांवों के लोगों तथा प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं. पानी बढ़ने की स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। दौरे के दौरान विधान पार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह, जदयू ग्रामीण पटना जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, पुनपुन प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सहित प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ें : संजय सरावगी

श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा इस्कॉन मंदिर, भव्यता के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- स्थायी समाधान खोजने में विफल है डबल इंजन सरकार

error: