बिहार

शेखपुरा में बाढ़-सुखाड़ से निपटने की तैयारी पूरी, डीएम ने की समीक्षा

शेखपुरा, उमेश कुमार : संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने को लेकर गुरुवार को समाहरणालय के मंथन सभागार में जिलाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।

डीएम ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने और सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान राहत शिविर, सामुदायिक रसोई, पॉलीथिन शीट और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। नगर निकायों में जलजमाव से निपटने के लिए पंपिंग सेट और साफ-सफाई की व्यवस्था, सड़क मरम्मती और पेयजल के लिए टैंकर व चापाकल की व्यवस्था करने को कहा।स्वास्थ्य विभाग को 62 प्रकार की जीवन रक्षक दवाएं स्टॉक में रखने और 54 मेडिकल टीम को तैयार रखने का निर्देश दिया गया। पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगाने को कहा गया।

डीएम ने बताया कि घाटकुसुम्भा अंचल की 5 पंचायतों के 24 गांव हरोहर नदी के कारण जल-जमाव से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इसके लिए 15 निजी नावों से करार किया गया है। 22 गोताखोर, 19 लाइफ जैकेट और 6510 पॉलीथिन शीट उपलब्ध हैं। 10 शरण स्थल चिन्हित किए गए हैं।खरीफ 2026 में 28,330 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 96.83% आच्छादन हो चुका है। पशुओं के लिए 4 बाढ़ सहाय्य केंद्र बनाए गए हैं।

बैठक में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, डीपीआरओ सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे। आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06341-225171 और टोल फ्री 104 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: