बिहार

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक श्याम रजक, मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता राशि

फुलवारीशरीफ, अजीत। फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्याम रजक ने गुरुवार को पुनपुन प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने चंदौसी, बेलदारी टोला, शेखपुरा, कंसारी, लालतपुर, सपहुआ, लखन पूर्वी, छोटकी सपहुआ और रंगीला सहित कई इलाकों का निरीक्षण किया।

इस दौरान विधायक ने पानी में डूबने से हुई स्वर्गीय जितेंद्र मांझी के पुत्र की मौत पर शोक जताया. उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

पुनपुन के बीडीओ और सीओ की मौजूदगी में विधायक ने मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से चार लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की. उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है. बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। निरीक्षण के दौरान पुनपुन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार, जदयू पंचायत अध्यक्ष दीपक कुमार, टैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, जयदेव, राजू रजक, राकेश कुमार निषाद सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

error: