बिहार

गोपालपुर में नकली शराब बनाने के ठिकाने पर छापेमारी, तीन गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजीत। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड स्थित पिलर नंबर 187 के पास मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नकली शराब बनाने के सामान के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया. कार्रवाई गुरुवार को करीब तीन बजे निरीक्षक मद्य निषेध सुनील साव के नेतृत्व में की गई।

बताया गया कि विभाग को एक दिन पहले ही अवैध शराब तैयार किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके की रेकी कर जानकारी की पुष्टि की. इसके बाद निरीक्षक सुनील साव के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान टीम ने लाल रंग की रॉयल चैलेंज की करीब 1000 बोतल, रॉयल ग्रीन की 221 बोतल, काले रंग की 8 पीएम की 100 खाली बोतल और व्हीजल डायल्यूशन की 510 खाली बोतल बरामद की. इसके अलावा व्हीजल डायल्यूशन के 120 खाली डिब्बे, गैलन में तैयार 15 लीटर शराब और दूसरे गैलन में रखा 18 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया। मौके से शराब की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले रैपर, खाली ढक्कन, एक पंचिंग मशीन और दो हाइड्रोमीटर सेट भी जब्त किए गए. पुलिस ने छापेमारी स्थल से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

कार्रवाई के दौरान युशरूपुर निवासी मणिकांत, आलमगंज निवासी अजीत कुमार और खाजेकला निवासी मोहम्मद अख्तर को गिरफ्तार किया गया. तीनों से पूछताछ कर अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। छापेमारी टीम में निरीक्षक सुनील साव, सहायक अवर निरीक्षक रुपेश कुमार तथा सिपाही संदीप, विनय और कृष्णा शामिल थे।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: