बिहार

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राज्यवासियों के सुख, समृद्धि और सौहार्दपूर्ण जीवन की मंगलकामना की।

अपने संदेश में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समाज में धर्म की पुनर्स्थापना, अधर्म के विनाश तथा प्रेम और भक्ति का संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण के अमर उपदेश और गीता का ज्ञान जीवन के हर मोड़ पर सही मार्ग चुनने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर उपवास, रात्रि जागरण, भजन-कीर्तन और दही-हांडी जैसे पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत जीवंत होती है। यह पर्व लोगों को अधर्म के विरुद्ध मजबूती से खड़े होने तथा सत्य, न्याय और धर्म की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित होने की प्रेरणा देता है।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: