पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रखंड पटना सदर के कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति 20 सूत्री कि बैठक कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति प्रखंड पटना सदर के अध्यक्ष मनीष कुमार यादव के अध्यक्षता एवं सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी के संचालन में हुई। आज के बैठक में 20 सूत्री अध्यक्ष उपाध्यक्ष,सभी गणमान्य सदस्य के साथ साथ सांसद प्रतिनिधि,विधायक प्रतिनिधि उपस्थित हुए लेकिन ज्यादातर 80% विभाग के पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुए पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया।
पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने के कारण 20 सूत्री अध्यक्ष , उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि सभी विभाग के पदाधिकारी 20 सूत्री कार्यक्रम को जान बुझ कर अनदेखी कर रहे हैं और इसको गंभीरता से नहीं ले रहें है,जिसके कारण सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी विकास योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों को नहीं मिल पा रहा है। अब यह बैठक दिनांक 11 सितम्बर 2026 को कराने का निर्णय लिया गया और यह तय किया गया है कि आगामी बैठक में सभी विभाग के पदाधिकारी पिछले बैठक के प्रतिवेदन के साथ ससमय उपस्थित रहेगें।आज की बैठक में अध्यक्ष मनीष कुमार यादव उपाध्यक्ष अशोक यादव,सदस्य मुकेश कुमार ठाकुर विक्रम कुमार उर्फ विपुल सिंह,गुड्डू पाठक,आफताब गुड्डू,संतोष कुमार यादव,रामप्रवेश सिंह,पल्लवी पटेल,अखिलेश कुमार,मनोज शर्मा सोनी देवी,चंदन कुमार,भूषण पासवान।प्रखंड पटना सदर प्रमुख नीलम देवी,सांसद प्रतिनिधि मनोज प्रभाकर, विधायक प्रतिनिधि अभिनाश पटेल सुनील यादव,दीपू चंद्रवंशी जी के साथ साथ कई गणमान्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
