पंजाब

विधायक से पोस्टर छीनने के विरोध में BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी-हुड्डा-इंदु राज भालू का फूंका पुतला

पानीपत, (न्यूज़ क्राइम 24) पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के नेतृत्व में भाजपा ने लघु सचिवालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और राहुल गांधी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इंद्राज भालू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीनों का पुतला फूंका।कृष्ण लाल पंवार ने आरोप लगाया कि इंद्राज भालू ने दलित विधायक के हाथ से पोस्टर छीनकर दलित विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है।
पंवार ने कहा कि यह सिर्फ दलित विधायक का नहीं, बल्कि विधानसभा और पूरे दलित समाज का अपमान है।

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी को दो बार कोहनी मारी, जो वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है।वहीं आदित्य चौटाला द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरे और पगड़ी को लेकर उठाए गए सवाल पर पंवार ने कहा कि आदित्य चौटाला को इस तरह नहीं बोलना चाहिए था। पगड़ी सम्मान का प्रतीक है और पगड़ी पर सवाल उठाना उसका अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने पहले भी पगड़ी का अपमान किया है। पंवार ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन प्रदर्शन गरिमा और मर्यादा में रहकर किया जाना चाहिए।

Related posts

विरोध के बीच विधायक देवेंद्र कादियान का बयान बोले कोई स्वच्छता अभियान कार्यक्रम नहीं था

महिला पंचायत सेक्रेटरी किरण एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार!

युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

error: