बिहार

रक्षाबंधन पर पार्षद अंजली राय ने मुख्यमंत्री और विधायक को बांधी राखी, जनहित के मुद्दों पर भी हुई चर्चा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास की तस्वीर देखने को मिली। पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 71 की पार्षद अंजली राय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अंजली राय ने बिहार की सुख-शांति, समृद्धि और विकास की कामना की। राखी बांधने के दौरान पारिवारिक आत्मीयता और भाई-बहन के रिश्ते की गर्माहट भी देखने को मिली।

हालांकि, यह मुलाकात केवल रक्षाबंधन की शुभकामनाओं तक सीमित नहीं रही। पटना नगर निगम से जुड़े कॉमर्शियल टैक्स के नोटिस का मुद्दा भी चर्चा में रहा। अंजली राय ने इस मामले में जनहित को ध्यान में रखते हुए लिए गए निर्णय के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि कॉमर्शियल टैक्स के नोटिस को लेकर बड़ी संख्या में व्यवसायियों के बीच चिंता और असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में इस विषय पर गंभीरता से विचार कर नोटिस पर रोक लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित होना व्यवसायी वर्ग के लिए राहत भरा कदम है।

व्यापारी शहर की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी-

पार्षद अंजली राय ने कहा कि व्यापारी केवल टैक्स देने वाला वर्ग नहीं हैं, बल्कि शहर की अर्थव्यवस्था को गति देने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए उनकी समस्याओं को समझना और उचित मंच पर उठाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि की भूमिका केवल अपने वार्ड तक सीमित नहीं होनी चाहिए। जहां आम नागरिकों और व्यवसायियों के हित प्रभावित हों, वहां उनकी आवाज मजबूती से उठाना जरूरी है।

अंजली राय ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े इस विषय पर सकारात्मक निर्णय से व्यवसायियों को राहत मिलेगी और उनके बीच बनी चिंता कम होगी। रक्षाबंधन के अवसर पर उन्होंने कहा कि राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी और साथ निभाने का संकल्प है। इसी भावना को जनसेवा से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना ही जनप्रतिनिधि की वास्तविक जिम्मेदारी है। अंत में अंजली राय ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विधायक रत्नेश कुशवाहा को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए बिहार में शांति, सद्भाव, विकास और समृद्धि की कामना की।

Related posts

“शिक्षक त्रस्त, नेता मस्त” की राजनीति अब नहीं चलेगी

दानापुर में RPS मोड़ से PGS मोड़ तक अवैध खटालों पर लोगों में आक्रोश, प्रशासन की कार्रवाई में कई गायें पकड़ी गईं

राखी के धागे में बंधा भाई-बहन का अटूट प्यार, रक्षाबंधन पर भावनाओं से सराबोर हुआ माहौल

error: