बिहार

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना, अजीत। एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास, एकाग्रता और रणनीतिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने शतरंज की बिसात पर अपनी एकाग्रता, धैर्य, तार्किक क्षमता और रणनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. अलग-अलग बोर्ड पर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. प्रत्येक खिलाड़ी ने अपने प्रतिद्वंद्वी की चाल को समझते हुए सोच-समझकर अपनी रणनीति बनाई और आगे बढ़ा।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान, धैर्य और अनुशासन विकसित करने का प्रभावी माध्यम है. ऐसे आयोजनों से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों और आयोजक टीम को बधाई भी दी। प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां विद्यार्थियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया।

Related posts

दिल्ली में 20 हजार छात्राओं को मिलेगी अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप, हर साल ₹30 हजार की सहायता

हेरोइन और स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया

खानकाह मुजीबिया, फुलवारी शरीफ में उर्स के अवसर पर नीतीश कुमार ने की चादरपोशी

error: