बरबीघा (शेखपुरा) पंकज कुमार : बरबीघा प्रखंड के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल पंचवदन स्थान कुर्सेढी में 27 एवं 28 अगस्त को आयोजित होने वाले दो दिवसीय श्रावणी महोत्सव सह मेले की तैयारियों का जायजा लेने डीएम शेखर आनंद शुक्रवार को स्थल पर पहुंचे।
डीएम ने मेला परिसर में बनाए जा रहे अत्याधुनिक वाटरप्रूफ पंडाल का निरीक्षण किया और समय पर सभी निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया:
- ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पार्किंग और बैरिकेडिंग
- भीड़ नियंत्रण के लिए प्रमुख मार्गों पर ड्रॉप गेट
- मेला परिसर में स्वच्छता और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था
- श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और विश्राम की व्यवस्था
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता जांच, SDO, SDPO, BDO बरबीघा, CO बरबीघा सहित सभी विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।
डीएम ने सभी को समन्वय बनाकर मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया।
