बिहार

जगत नारायण कॉलेज में सावन महोत्सव, छात्राओं ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

फुलवारीशरिफ, अजीत। खगौल स्थित जगत नारायण कॉलेज में गुरुवार को सावन महोत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मधु प्रभा सिंह ने की। इस दौरान छात्राओं ने मेहंदी, सावन गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

हरे रंग के आकर्षक परिधानों में सजी छात्राओं ने सावन के रंग में रंगकर एक-दूसरे को मेहंदी लगाई। निशा, नंदनी, काजल, शायना परवीन, कोमल और खुशबू समेत कई छात्राओं ने हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।

इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रेरणा, खुशबू, ईशा, प्रतिमा, रागिनी, नंदिनी, काजल और सुमन सहित अन्य छात्राओं ने सावन गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से पूरा परिसर सावन के उल्लास और उमंग से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया। सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित समारोह में डॉ. शुभांगी त्रिपाठी, डॉ. अवंतिका कुमारी, डॉ. मेधावी सुदर्शन, डॉ. पल्लवी, डॉ. श्वेता, डॉ. मधुबाला और डॉ. सुषमा सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Related posts

सीएम का नया फॉर्मूला : एक अधिकारी-एक मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन की लेंगे जिम्मेदारी

पटना में Swiggy राइडर्स को दिया गया जीवनरक्षक प्रशिक्षण

चीनी की कालाबाजारी करने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी : गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

error: