बिहार

526 लीटर विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त : टेम्पो, कार और ट्रैक्टर भी पुलिस ने किया जब्त!

फुलवारीशरीफ, अजीत। दानापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 526.32 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने शराब लोड करने में इस्तेमाल किए जा रहे एक टेम्पो, एक कार और एक ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है. मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 5 अगस्त की रात सूचना मिली थी कि दानापुर थाना क्षेत्र के अशोक पुरी कॉलोनी रोड स्थित लेखा नगर के पास कुछ लोग दो-तीन वाहनों पर अवैध विदेशी शराब लोड कर रहे हैं. सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक दानापुर-01 के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके पर खड़े एक टेम्पो, एक कार और एक ट्रैक्टर की तलाशी ली. तीनों वाहन लावारिस अवस्था में मिले, जिनसे कुल 526.32 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. इसके बाद पुलिस ने शराब और तीनों वाहनों को जब्त कर लिया। इस मामले में दानापुर थाना कांड संख्या 859/26 दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी में शामिल आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Related posts

बिहार, साइबर अपराध पर सख्त : मुख्य सचिव और डीजीपी ने की जिलाधिकारियों-एसपी के साथ समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

संत रविदास के समरसता संदेश को गांव-गांव पहुंचाएगी सरकार : सीएम

error: