फुलवारीशरीफ, अजीत। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, संपतचक परिसर में गुरुवार को लायंस क्लब ऑफ पटना अनंता के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संदेश देना था।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रिमझिम शील ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ पटना अनंता की अध्यक्ष सुनीता सिंह, सचिव डॉ. चैताली रॉय, कोषाध्यक्ष रूबी रानी और पूर्व अध्यक्ष मौशमी दास गुप्ता की उपस्थिति रही. इस दौरान महाविद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। महाविद्यालय के छात्र आदर्श कुमार, अनीश कुमार, कुंदन कुमार और मो. सुहैल ने भी पौधारोपण में भाग लिया तथा सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
