बिहार

ऑपरेशन आहट के तहत अररिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी व बाल शोषण के खिलाफ जागरूकता अभियान

अररिया, रंजीत ठाकुर। रेल सुरक्षा बल (RPF) रेल प्रमंडल कटिहार के रेल सुरक्षा बल पोस्ट अररिया कोर्ट, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एवं जागरण कल्याण भारती के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अररिया रेलवे स्टेशन परिसर में ‘ऑपरेशन आहट’ (AAHTU) के तहत मानव तस्करी, बाल तस्करी, बाल श्रम एवं बच्चों के शोषण के विरुद्ध व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व SI वी.के. विश्वास ने किया। वहीं जागरण कल्याण भारती के विक्रम कुमार साह एवं सगमलाल पासवान ने अभियान के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभियान का उद्देश्य आम लोगों, यात्रियों एवं रेलवे परिसर से जुड़े लोगों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बच्चों एवं महिलाओं के शोषण तथा तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसर में एक समन्वय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें RPF अररिया कोर्ट के अधिकारी एवं जवानों के साथ स्थानीय दुकानदार, टेम्पो चालक, ग्रामीण तथा ट्रेन संख्या 13159 के यात्रियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को मानव तस्करी के संभावित पीड़ितों की पहचान करने, बाल श्रम रोकने, बच्चों को शोषण से बचाने तथा महिलाओं एवं बच्चों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल RPF, रेलवे अधिकारियों या स्थानीय पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पर्चे (पैम्फलेट) वितरित किए गए तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
अभियान को स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों का सकारात्मक सहयोग मिला। उपस्थित लोगों ने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मानव तस्करी जैसे अपराधों की रोकथाम में प्रशासन और रेल सुरक्षा बल का हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

Related posts

नई दुग्ध संग्रहण समितियों के गठन में लाएं तेजी : डीएम

वृक्षारोपण ही प्रकृति के प्रति हमारी सच्ची सेवा है : रत्नेश कुशवाहा

एम्स पटना और स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार की ऐतिहासिक साझेदारी, अब हर सरकारी अस्पताल में मिलेगा एक समान आपातकालीन उपचार

error: