बिहार

घूरना एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 18.3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घूरना थाना क्षेत्र के बबुआन गांव में एसएसबी और घूरना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 18.3 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान बबुआन निवासी सबुल हुसैन (21 वर्ष), पिता एकरामूल हक के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त युवक के घर में स्मैक छिपाकर रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद एसएसबी एवं घूरना पुलिस की संयुक्त टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर के गुहाल (पशुशाला) के बगल में छिपाकर रखा गया 18.3 ग्राम स्मैक बरामद किया गया, जिसे मौके पर जब्त कर लिया गया। इस मामले में एसएसबी के आवेदन पर घूरना थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए अररिया जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार के विरुद्ध आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts

खुसरूपुर के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, रात 2 बजे से ही कतारबद्ध हैं श्रद्धालु

सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी का आकस्मिक निधन, गांव व परिजनों में शोक की लहर

किसानों और सरकार की कदमताल लाई रंग : बिहार में गन्ने का रकबा बढ़कर 4 लाख 90 हजार एकड़ हुआ

error: