बिहार

सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी का आकस्मिक निधन, गांव व परिजनों में शोक की लहर

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड के नवाबगंज पंचायत निवासी एवं सेवानिवृत्त हल्का कर्मचारी सिंघेश्वर साह का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सिंघेश्वर साह अपने सरल स्वभाव, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए क्षेत्र में काफी सम्मानित थे। उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक उनके आवास पहुंचे तथा श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने कहा कि सिंघेश्वर साह का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने सेवाकाल में निष्पक्ष एवं ईमानदारीपूर्वक दायित्वों का निर्वहन किया, जिसे लोग हमेशा याद रखेंगे।

Related posts

खुसरूपुर के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, रात 2 बजे से ही कतारबद्ध हैं श्रद्धालु

घूरना एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 18.3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार!

किसानों और सरकार की कदमताल लाई रंग : बिहार में गन्ने का रकबा बढ़कर 4 लाख 90 हजार एकड़ हुआ

error: