बिहार

बांकीपुर उपचुनाव : पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने चलाया सघन प्रचार अभियान

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इसी क्रम में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने आनंदपुरी शक्तिकेंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सघन जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने की अपील की।

प्रचार अभियान के दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति, बूथ सशक्तीकरण, घर-घर जनसंपर्क और मतदाता संपर्क अभियान की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर अधिकतम मतदाताओं तक पहुंच बनाने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन और बिहार में एनडीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के कारण जनता का विश्वास गठबंधन के साथ है। उन्होंने दावा किया कि जनता के समर्थन से बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

Related posts

सांसद रविशंकर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

बांकीपुर में भारी बहुमत से जीतेगा एनडीए, विकास के मुद्दे पर जनता देगी आशीर्वाद : रविशंकर प्रसाद‎

पहली बार चुनावी सभा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार, बोले- नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से जिताएं

error: