बिहार

5 चोरी की बाइक व 2 मोबाइल के साथ दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिल एवं 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान साहिल कुमार तथा आदर्श कुमार के रूप में हुई है।

चौक थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार साहिल कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में भी चौक थाना, रामकृष्ण नगर थाना, बाइपास थाना एवं पत्रकार नगर थाना में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ के आधार पर वाहन चोरी के अन्य मामलों में भी जांच कर रही है। बरामद मोटरसाइकिलों के वास्तविक मालिकों का पता लगाने की प्रक्रिया जारी है।

Related posts

बिहार में वन्यजीव संरक्षण के साथ बढ़ेगा ईको-टूरिज्म, सीएम ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

केंद्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण के बाद की उच्चस्तरीय बैठक

मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस के वीर सैनिकों को याद किया

error: