क्राइमबिहार

दानापुर में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने सोनू सिंह को गोलियों से भूना डाला, मौके पर मौत!

दानापुर, (न्यूज़ क्राइम 24) शुक्रवार को दानापुर थाना क्षेत्र के इमलीतल गली में दिनदहाडे़ बदमाशों ने एक युवक को दो गोली मार कर हत्या कर दिया। मृतक का पहचान पारस थाना अंतर्गत के पारस निवासी स्व राम बाबू सिंह के इकलौता 40 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह के रूप में किया गया है। मृतक सोनू पारस का मूल निवासी है। मृतक सोनू भट्ठीपर निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ भिखारी सिंंह का इकलौता भगीना था।

बचपन से भट्ठीपर नानिहाल में अपनी मां शशिकला के साथ रहता था और फिलहाल पारस में रहता था और वहीं से यहां आता जाता था और जमीन का कारोबार करता था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम करीब साढे चार बजे सोनू सिंह इमलीतल गली में गया था। इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने सोनू सिंह को पेट व कमर में दो गोली मार कर हत्या कर दिया। हत्या की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। मौत की सूचना मिलते ही मां शशिकला देवी समेत परिजनों चित्कार कर उठे। स्थानीय लोगों ने बताया कि गली में स्मैकारों का जमवाडा लगा रहता है। और आये दिनों हंगामा व झगडा होते रहता है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

घटना की सूचना मिलते ही पटना नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संकेत कुमार, दानापुर डीएसपी, दानापुर थानाध्यक्ष अपने पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पडताल किया। पटना नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संकेत कुमार ने बताया कि दानापुर थाना अंतर्गत के इमलीतल गली में एक व्यक्ति सोनू सिंह को गोली लगने से मौत की सूचना है, घटनास्थल पर एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर संर्कीण गली है और खून के गिरा हुआ है। हत्या का कारण अभी तक पता नही चला है। मृतक के परिजनों के बयान के बाद आगे की कारवाई किया जायेगा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। ताकि अपराधी की पहचान हो सके। हत्या की छानबीन किया जा रहा है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जायेगा।

Related posts

BIHAR BANDH : बिहार बंद को लेकर हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारत ने जानबूझकर पड़ोसी देश में बाढ़ लाने की पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों को किया खारिज

कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए रेल परियोजना को दी मंज़ूरी

error: