पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव सह विधायक श्री रणविजय साहू ने आज बिहार विधानसभा में पटना के करबिगहिया निवासी बंटी यादव के अपहरण के बाद निर्मम हत्या किए जाने के मामला को शून्यकाल मे उठाया। जिसमें अपराधियो को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से जल्द से जल्द सजा मुकर्रर किए जाने एवं पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है।
इस संबंध में राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध और अपराधियों पर कार्रवाई के मामले में सरकार गंभीर नहीं है जिसके कारण आए दिन अपहरण और हत्या की घटनाएं आम हो गई है। इस तरह की घटनाओं में न्याय दिलाने के प्रति राष्ट्रीय जनता दल श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में गंभीर है और बंटी यादव के पीड़ित परिवार को न्याय मिले इसके लिए बिहार विधानसभा में पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू ने शून्य काल में मामले को उठाकर न्याय की गुहार लगाई है, राज्य सरकार अति शीघ्र इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय के साथ-साथ अपराधियों को गिरफ्तार करवा कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाने का काम करेगी। साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपया मुआवजा देकर न्याय देने का कार्य करेगी।
