बिहार

जीपीओ मल्टीमॉडल हब पार्किंग का डीएसपी ने किया औचक निरीक्षण, यातायात व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक (चतुर्थ) ने जीपीओ स्थित मल्टीमॉडल हब पार्किंग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने मौके पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों को पूरी मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा यातायात का सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने पार्किंग परिसर में मौजूद ऑटो चालकों से भी बातचीत की और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करने तथा सुव्यवस्थित तरीके से वाहन परिचालन करने की हिदायत दी। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि आम लोगों की सुविधा और शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण एवं निगरानी जारी रहेगी। साथ ही सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

Related posts

खतरे के निशान से ऊपर पुनपुन नदी, फुलवारी शरीफ के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा

ईसापुर में अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

गौरीचक में बाढ़ का कहर, सड़क टूटी तो थम गया गांवों का संपर्क, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

error: