बिहार

ऑपरेशन मुस्कान : पटना पुलिस ने 59 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान, कीमत करीब ₹16.50 लाख

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत पटना पुलिस ने एक और उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के नेतृत्व में सोमवार को पश्चिमी पटना क्षेत्र से 59 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब ₹16.50 लाख है। लंबे समय से अपने मोबाइल की तलाश कर रहे लोगों को जब उनके फोन वापस मिले तो उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

पटना पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है, ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संकेत कुमार ने बरामदगी की जानकारी देते हुए अभियान की सफलता पर विस्तृत जानकारी साझा की।

Related posts

अपराध की योजना बना रहे दो बदमाश और दो विधि-विरुद्ध किशोर गिरफ्तार, लोडेड देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद!

मदरसों की सुरक्षा के लिए इमारत शरिया का बड़ा फैसला, कानूनी पहचान से लेकर शिक्षा सुधार तक 10 प्रस्ताव पारित

छठ घाटों का विधायक श्याम रजक ने किया निरीक्षण, पूजा से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश