बिहार

टीकाकरण दिवस पर पैगम्बरपुर में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता कार्यक्रम

शेखपुरा, उमेश कुमार : टीकाकरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कैथमा पंचायत के ग्राम पैगम्बरपुर में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन (DHEW) द्वारा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ (BBBP) योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में DHEW के जिला मिशन समन्वयक पंकज कुमार वर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने BBBP योजना के उद्देश्य, बाल विवाह रोकथाम, माहवारी स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

किट वितरण

Advertisements
Ad 1

जागरूकता के साथ-साथ कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं के बीच माहवारी स्वच्छता किट (MHM Kit) और नई माताओं के बीच बेबी किट का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित

इस अवसर पर DHEW से जिला मिशन समन्वयक पंकज कुमार वर्मा, लैंगिक विशेषज्ञ रूपेश शर्मा, NGO P.C.I. से मुन्ना कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: