बिहारराजनितिक

सामाजिक सुरक्षा पेंशन जरूरतमंदों के लिए स्वावलंबन और सम्मान का आधार : डॉ० अनुप्रिया यादव

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता डा0 अनुप्रिया यादव ने जारी बयान में कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से 97 लाख 84 हजार लाभुकों के खातों में 1100 रुपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की गई। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के खाते में 1423.94 करोड़ रुपए की यह राशि लाखों वृद्धजन, दिव्यांगजन, विधवा महिलाओं एवं अन्य जरूरतमंदों के लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये करने का ऐतिहासिक निर्णय माननीय नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल के दौरान लिया था। उनके इस दूरदर्शी और जनहितैषी फैसले का लाभ आज राज्य के लाखों जरूरतमंद परिवारों को लगातार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय नीतीश कुमार का यह निर्णय गरीबों, कमजोर वर्गों और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Advertisements
Ad 1

विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में जेएमएम एवं उनकी साझीदार आरजेडी ने विधानसभा चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए थे कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ व्यापक रूप से सभी जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा, लेकिन सरकार बनने के बाद उन वादों को सीमित दायरे में समेट दिया गया। उन्होंने कहा कि चुनावी मंचों पर बड़े दावे करना और सत्ता में आने के बाद उनसे पीछे हट जाना, राजद और उसके सहयोगियों की राजनीतिक कार्यशैली को उजागर करता है। इसके विपरीत बिहार में माननीय नीतीश कुमार ने जो निर्णय लिया, उसे केवल घोषणा तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे धरातल पर उतारकर लाखों लाभुकों तक उसका लाभ सुनिश्चित किया। लाभुकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का हस्तांतरण इस बात का प्रमाण है कि जनकल्याण के प्रति उनकी सोच केवल वादों तक सीमित नहीं थी, बल्कि उसे प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से साकार किया गया।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: