बिहार

मेगा हेल्थ कैंप में 300 लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। रोटरी क्लब पटना सिटी एवं मेडिवर्सल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को शिवाजी चौक, रामकृष्ण नगर स्थित पटना कॉन्वेंट विद्यालय में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 300 लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ओपीडी, दंत चिकित्सा, नेत्र जांच, ईसीजी, रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। विद्यालय के अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम सफल रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब पटना सिटी के अध्यक्ष रोटेरियन पंकज किशोर सिंह एवं पटना कॉन्वेंट विद्यालय के निदेशक अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से की। पंकज किशोर सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। विद्यालय के निदेशक अरुण कुमार ने रोटरी क्लब पटना सिटी एवं मेडिवर्सल हॉस्पिटल का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर लोगों के लिए बेहद लाभकारी हैं, जहां एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध हो जाती हैं।

Advertisements
Ad 1

वरिष्ठ रोटेरियन अनंत अरोड़ा ने कहा कि सेवा ही रोटरी की पहचान है। वहीं आई.पी.पी. डॉ. बी.एम. प्रसाद ने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। रोटेरियन अमित सिंह और रितेश तिवारी ने भी समाज सेवा एवं जनहित के ऐसे कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। रोटेरियन कवि सैनी एवं विक्की शाह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर समर कुमार, अमित सिंह, रितेश तिवारी, कवि सैनी, विक्की शाह सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे. विद्यालय की ओर से शिक्षक समर, सृष्टि, पूजा और आकांक्षा सहित अन्य शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया।

Related posts

बरबीघा में PMSMA के तहत लगा निःशुल्क प्रसवपूर्व जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं को मिलीं मुफ्त सेवाएं

आदर्श ग्राम योजना के तहत शेखपुरा के 21 गांवों का चयन, समाहरणालय में हुई कार्यशाला

किसानों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेगा एग्रीकल्चर फीडर से बिजली: सीएम सम्राट चौधरी

error: