बिहार

अभाविप ने भारत माता आरती व दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) पटना साहिब इकाई द्वारा परिषद के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भारत माता आरती सह दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की आरती कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया तथा आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण, छात्र हित एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव समर्पित संगठन रहा है। युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सेवा और नेतृत्व की भावना विकसित करना परिषद का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम में अभाविप के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

बरबीघा में PMSMA के तहत लगा निःशुल्क प्रसवपूर्व जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं को मिलीं मुफ्त सेवाएं

आदर्श ग्राम योजना के तहत शेखपुरा के 21 गांवों का चयन, समाहरणालय में हुई कार्यशाला

किसानों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेगा एग्रीकल्चर फीडर से बिजली: सीएम सम्राट चौधरी

error: