बिहार

पटनासिटी : रिंग सेरेमनी में चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस ने 15 को दबोचा

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) सक्रिय पुलिसिंग के तहत पटना पुलिस ने चौक थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना साहिब रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक हॉल में चल रही कथित शराब पार्टी पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में शराब पीने और शराब रखने के आरोप में कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, शराब के नशे में तेज एवं लापरवाही से टेम्पो चला रहे एक चालक को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई की रात गुप्त सूचना मिली थी कि पटना साहिब रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक हॉल में में रिंग सेरेमनी के दौरान शराब पार्टी चल रही है। सूचना के आधार पर चौक थाना पुलिस ने भवन के दूसरे तल्ले पर छापेमारी की, जहां शराब पीते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद भवन के ग्राउंड फ्लोर पर की गई तलाशी के दौरान पुलिस ने करीब 1.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मौके से पांच अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

Advertisements
Ad 1

सभी आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इसी अभियान के दौरान चौक थाना पुलिस ने शराब के नशे में तेज और लापरवाही से टेम्पो चला रहे एक चालक को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे भी अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व चौक थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार ने किया। टीम में पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार चौधरी, रोहित कुमार ओझा, सुभाष चंद्र यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पटना पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related posts

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के लिए 5 एकड़ जमीन लीज पर, 30 साल का एग्रीमेंट रजिस्टर्ड

शेखपुरा में “नीति तारा” पर प्रशिक्षण, डीएम बोले- अब AI से होगी विकास कार्यों की मॉनिटरिंग

युद्ध के साये में भी नहीं डिगा हौसला, रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही फुलवारी की दीपाली का पटना लौटने पर भव्य स्वागत

error: