बिहार

पटना सिटी में युवक गिरफ्तार, अवैध देशी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस बरामद!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के निर्देशन में अवैध हथियारों की बरामदगी और अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है।

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई को खाजेकलां थाना क्षेत्र में एक युवक के पास अवैध हथियार होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान गिरफ्तार युवक के पास से एक अवैध देशी कट्टा एवं पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है। इस संबंध में राजकिशोर सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related posts

पोषण के सहारे टीबी से जंग : पूर्णिया में 52 रोगियों को सिविल सर्जन ने वितरित किया पोषण आहार

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, प्रतियोगिताओं में जीते पुरस्कार

बीआईटी मेसरा पटना परिसर में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का आयोजन, 30 से अधिक टीमों ने दिखाए नवाचार

error: