बिहार

भीषण गर्मी से त्रस्त जनजीवन के लिए शीतल अमृतधारा का स्थाई रूप से व्यवस्था

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) भीषण गर्मी से त्रस्त जनजीवन के लिए तथा आम लोगों के लिए शीतल अमृतधारा का स्थाई रूप से व्यवस्था करना अपने आप में एक सराहनीय कार्य है इसी उद्देश्य को आगे बढ़ते हुए आज जिस प्रकार मारवाड़ी समाज बढ चढ कर हिस्सा ले रहा है और नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर इस तरह की अमृतधारा का स्थापना करना समाज के लिए उपयोगी है उक्त बातें मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा आयोजित स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद स्वर्गीय श्रीनिवास सुल्तानिया की पुण्य स्मृति में पुत्र प्रदीप प्रकाश और राजू सुल्तानिया के द्वारा अपने अपने पूर्वजों की स्मृति में चौक स्थित है

शाकंभरी परिसर के बाहर श्री श्याम अमृतसर धारा के उद्घाटन पर बिहार विधानसभा की सचेतक पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा ने कही इस अवसर पर बिहार के महाधिवक्ता सत्यदर्शी संजय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा जिस प्रकार हमारा समाज दीन दुखियों की सेवा में अग्रसर भूमिका निभाता है इससे आम जनों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है विशिष्ट अतिथि सीता साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किया समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने किया इस अवसर पर आगत अतिथियों का स्वागत सचिव राजकुमार गोयनका ने किया सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संदीप तसंजीव देवड़ा ने बताया कि समाज की दानवीरों के सहयोग से यह 20 अमृतधारा का स्थापना की गई है इस अवसर पर युवा समाजसेवी शिशिर साहू प्रकाश चंद्र अग्रवाल सतीश गोयनका प्रभात भरतिया ललित अग्रवाल नितेश मोदी मनोज खेतान सुरेश चौधरी नारायण मोदी गोविंद कानोडिया तारा झुनझुनवाला सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे

Related posts

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अगस्त माह की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में अंतरण

गोपालपुर में शराब तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 586 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद!

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा गांजा और शराब के साथ दो गिरफ्तार!

error: