बिहार

सम्पतचक में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 107 लीटर विदेशी शराब जब्त!

फुलवारीशरीफ, अजीत। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के सम्पतचक स्थित वेटनरी अस्पताल के समीप एक मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.30 लाख रुपये बताई जा रही है।

उत्पाद विभाग के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 3.00 बजे निरीक्षक नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी की. एक मकान के कमरे से कुल 107.09 लीटर विदेशी शराब की 240 बोतलें बरामद की गईं. मौके से धनरुआ निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया।

Advertisements
Ad 1

उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है. छापेमारी टीम में निरीक्षक नरेन्द्र कुमार, एएसआई राकेश कुमार सिंह, मनीष कुमार तथा उत्पाद सिपाही विवेक, अमरेश और मनीष शामिल थे।

Related posts

नेपाल से 5 किलो गांजा, 18 लीटर नेपाली शराब और बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार!

आद्रा महोत्सव पर मां दुर्गा की महाआरती, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया खीर-पूड़ी व आम का प्रसाद

अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन चोरी की बाइक के साथ चार गिरफ्तार!

error: