बिहार

स्कूल में मेगा हेल्थ कैंप, निःशुल्क जांच व परामर्श का मिला लाभ

पटनासिटी, रॉबीन राज। रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी एवं मेडिवर्सल हॉस्पिटल, पटना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को हाजीगंज स्थित सर्वोदय इन्फेंट अकैडमी में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में ओपीडी, ईसीजी, फेफड़ा रोग, दंत चिकित्सा, नेत्र जांच, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। स्वास्थ्य शिविर का लाभ विद्यालय के अभिभावकों, विद्यार्थियों तथा आसपास के बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसकी अध्यक्षता रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी के अध्यक्ष पंकज किशोर सिंह एवं विद्यालय के निदेशक कृष्ण किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से की।

Advertisements
Ad 1

अध्यक्ष पंकज किशोर सिंह ने कहा कि मेडिवर्सल हॉस्पिटल के सहयोग से वर्षभर विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें। क्लब के फाउंडेशन चेयर राजेश बल्लभ ने कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविर जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं। वहीं, पब्लिक इमेज चेयर अनंत अरोड़ा ने नियमित स्वास्थ्य जांच और जागरूकता पर बल दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सचिव रव्यांशु प्रीत, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ कुमार एवं मंच संचालक विजय कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर क्लब के कई सदस्य एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अंत में रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी ने समाजहित में भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य लगातार जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Related posts

DM शेखर आनंद बोले- निवेश-रोजगार बढ़ाना प्राथमिकता, समय पर मिले उद्यमियों को सभी अनुमतियां

जल-स्वच्छता योजनाओं की समीक्षा : डीएम शेखर आनंद बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर मिले साफ पानी

शेखपुरा सड़क सुरक्षा को लेकर पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक, एसडीएम बोलीं- नियम तोड़े तो लाइसेंस रद्द होगा

error: