बिहार

DM शेखर आनंद बोले- निवेश-रोजगार बढ़ाना प्राथमिकता, समय पर मिले उद्यमियों को सभी अनुमतियां

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिले में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए शनिवार को मंथन सभागार में जिलाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में उद्योग वार्ता बैठक आयोजित हुई। बैठक में नए उद्योगों की स्थापना, निवेश प्रोत्साहन और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर मंथन हुआ।

डीएम के 3 बड़े निर्देश:

  1. समयबद्ध निष्पादन: डीएम ने अधिकारियों को साफ कहा कि उद्योगों की स्थापना और संचालन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध पूरी हों। उद्यमियों को विभागों से मिलने वाली सेवाएं और अनुमतियां तय समय-सीमा में मिलें।
  2. आपसी समन्वय जरूरी: उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास जिले की आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता का आधार है। सभी विभाग आपसी समन्वय से निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी पहल करें।
  3. उद्योग-अनुकूल माहौल: जिले में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने पर जोर दिया गया ताकि निवेशकों को सहूलियत हो।

उत्कृष्ट लाभुक हुए सम्मानित:

Advertisements
Ad 1

बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभुकों को जिलाधिकारी ने मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।

बैठक में उप विकास आयुक्त शेखपुरा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला योजना पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी समेत अन्य लाभुकगण मौजूद रहे।

Related posts

जल-स्वच्छता योजनाओं की समीक्षा : डीएम शेखर आनंद बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर मिले साफ पानी

शेखपुरा सड़क सुरक्षा को लेकर पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक, एसडीएम बोलीं- नियम तोड़े तो लाइसेंस रद्द होगा

बेंगलुरु में IT इंडस्ट्री मीट, Adobe-Mercedes से लेकर Salesforce तक ने बिहार में निवेश पर दिखाई दिलचस्पी

error: