पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी : कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में 9 नवनियुक्त सहायक संग्रहालयाध्यक्षों को नियुक्ति-पत्र सौंपे। मंत्री ने कहा कि बिहार के संग्रहालयों की पहचान पूरी दुनिया में बेहद खास है और नई नियुक्तियों से संग्रहालयों का संरक्षण और मजबूत होगा।
मंत्री ने कहा :
“राज्य में कुल 26 संग्रहालय हैं, जिनमें वर्षों से बड़ी संख्या में पद रिक्त थे। विभाग ने नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरी की। नवनियुक्त अधिकारी सच्ची लगन और समर्पण से काम करें। बिहार के संग्रहालय विश्वभर में अपनी अलग पहचान रखते हैं।”
किसे कहां मिली जिम्मेदारी :
- शानु आनंद – बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप, वैशाली
- सुजीत तिवारी – रामचंद्र शाही संग्रहालय, मुजफ्फरपुर
- अमित रंजन- गया संग्रहालय
- सुधा सिंह- सीताराम उपाध्याय संग्रहालय, बक्सर + बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय, जगदीशपुर
- डॉ. सुमन कुमारी – नारद संग्रहालय, नवादा
- दीपा चौहान – छपरा संग्रहालय
- रविकांत कुमार- चंद्रधारी संग्रहालय, दरभंगा
- दिलीप कुमार – लखीसराय संग्रहालय
- रीता कुमारी – बेगूसराय संग्रहालय
मौके पर मौजूद: विभागीय सचिव प्रणव कुमार, सांस्कृतिक निदेशिका रूबी, संग्रहालय निदेशक कृष्ण कुमार, उप सचिव महमूद आलम समेत अन्य अधिकारी।
