नई दिल्ली

दूसरे रक्षा अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रदान किए वीरता पुरस्कार

दिल्ली, सोनू कुमार : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे रक्षा अलंकरण समारोह में वीरता पुरस्कार प्रदान किए। एयर मार्शल तरुण चौधरी, लेफ्टिनेंट जनरल नीरज वार्ष्णेय, लेफ्टिनेंट जनरल विकास रोहेला, लेफ्टिनेंट जनरल हरबिंदर सिंह वंद्रा और लेफ्टिनेंट जनरल मोहिंदर पाल सिंह को अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अन्य केंद्रीय मंत्री और सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। ये पुरस्कार सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों द्वारा असाधारण वीरता के कार्यों को मान्यता देने के लिए दिए जाते हैं।

Advertisements
Ad 1

ये पुरस्कार जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और देश की सीमाओं पर आतंकवाद, उग्रवाद और शत्रुतापूर्ण खतरों के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई को दर्शाते हैं, साथ ही विमानन, समुद्री अभियानों और मानवीय मिशनों में असाधारण साहस के कार्यों को भी मान्यता देते हैं।

Related posts

सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए:रेखा गुप्ता

बॉलीवुड की हस्तियों के साथ संजय भूषण ने जन्मदिन मनाया

डॉ.शर्मा अध्यक्ष,डॉ. रमण महासचिव एवं डॉ. पाठक समन्वयक

error: