फुलवारीशरीफ, अजित। पटना डेयरी प्रोजेक्ट (सुधा) द्वारा अपने दुग्ध एवं अन्य उत्पादों के प्रचार-प्रसार तथा उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एम्स के समीप स्थित हरी नगर अपार्टमेंट सोसाइटी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों एवं स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सुधा डेयरी के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने लोगों को सुधा के विभिन्न दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता, शुद्धता एवं पोषण संबंधी विशेषताओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुधा के सभी उत्पाद उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार किए जाते हैं और इनमें शुद्धता की गारंटी होती है।
अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक सुधा डेयरी के उत्पादों का उपयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं शुद्ध उत्पाद उपलब्ध कराना सुधा की प्राथमिकता है और उपभोक्ताओं का विश्वास ही इसकी सबसे बड़ी पूंजी है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और डेयरी उत्पादों, पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए. विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों एवं महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को दूध, दही, घी, पनीर सहित अन्य दुग्ध उत्पादों की उपयोगिता एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गई. कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के प्रति जागरूक करना तथा सुधा उत्पादों के प्रति विश्वास को और मजबूत करना था।
