बिहार

DM शेखर आनंद ने दिखाई हरी झंडी, CSC सेंटर पर कराएं प्रमाणीकरण वरना बंद हो जाएगी पेंशन

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने सोमवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका मकसद उन लाभुकों को जगाना है जिनकी पेंशन जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने के कारण अस्थाई तौर पर बंद हो गई है।

12,600 लाभुकों की पेंशन पर खतरा

शेखपुरा जिले में सामाजिक सुरक्षा के कुल 75,000 पेंशन लाभुक हैं। इनमें से 62,500 लाभुक अपना जीवन प्रमाणीकरण करवा चुके हैं। लेकिन अभी भी करीब 12,600 यानी 16.8% लाभुक ऐसे हैं जिन्होंने जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है। प्रमाणीकरण नहीं कराने पर इनकी पेंशन हमेशा के लिए बंद हो सकती है।

डीएम की अपील – तुरंत कराएं प्रमाणीकरण

जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने कहा कि पेंशन सुचारू रूप से मिलती रहे, इसके लिए जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य है। उन्होंने सभी छूटे हुए लाभुकों से अपील की कि अविलंब प्रमाणीकरण करवाएं ताकि पेंशन निर्बाध मिलती रहे।

कहां कराएं जीवन प्रमाणीकरण?

कोई भी लाभुक अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC सेंटर पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण करवा सकते हैं।

कौन रहे मौजूद

इस मौके पर उप विकास आयुक्त संजय कुमार, अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान और सहायक निदेशक श्वेता कौर मौजूद रहीं।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित