बिहार

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर नदियावां में तैयारियां तेज, डीएम ने अधिकारियों संग किया स्थल निरीक्षण

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ प्रखंड की कुरकुरी पंचायत अंतर्गत नदियावां गांव में 17 जून को आयोजित होने वाले विशेष सहयोग शिविर की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को पटना के जिलाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारी आयोजन स्थल पहुंचे. अधिकारियों ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, बिजली, यातायात, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा, लाभुकों के बैठने की व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. अधिकारियों ने आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर कुरकुरी पंचायत के मुखिया रवि कुमार भी मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहयोग शिविर का आयोजन 16 जून को होना था, लेकिन प्रशासनिक कारणों से अब इसकी तिथि बदलकर 17 जून 2026 कर दी गई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शिविर में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।

Advertisements
Ad 1

मुखिया रवि कुमार ने बताया कि सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी. राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, भूमि संबंधी मामले, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान आयोजन स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने संबंधित विभागों से समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने को कहा। नदियावां और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे और सहयोग शिविर को लेकर उत्साह का माहौल है. पंचायत स्तर पर लोगों को शिविर की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है।

Related posts

सेटेलाइट टाउनशिप और भूमि निबंधन पर रोक के विरोध में किसानों का धरना, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों ने प्रस्तुत की रचनात्मक प्रतिभा

सैदनपुर में युवक को गोली मार बाइक लेकर भागा साथी, पुलिस खंगाल रही वारदात की वजह

error: