बिहार

सजावटी सामान की आड़ में लाई जा रही थी शराब की खेप, 38 लाख की विदेशी शराब जब्त!

फुलवारीशरीफ, अजीत। मद्य निषेध विभाग की टीम ने गौरीचक थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक ट्रक से करीब 38 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब जब्त की गई। मामले में हरियाणा निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मद्य निषेध विभाग को सूचना मिली कि गौरीचक थाना क्षेत्र के बेलदारी चक के समीप पटना-गया मार्ग पर खड़ा एक ट्रक संदिग्ध स्थिति में मौजूद है। सूचना मिलते ही निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान ट्रक संख्या HR-39E-0141 की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में शादी-विवाह में उपयोग होने वाली सजावटी सामग्रियों के बीच बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी। अधिकारियों ने जब पूरे वाहन की जांच की तो शराब की बड़ी खेप बरामद हुई।

Advertisements
Ad 1

मद्य निषेध विभाग के अनुसार ट्रक से कुल 348 कार्टन विदेशी शराब जब्त की गई है। इसमें करीब 3700 बोतल शराब शामिल है, जिसकी कुल मात्रा 3096.720 लीटर बताई गई है। बरामद शराब का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 38 लाख रुपये आंका गया है। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह हरियाणा के रोहतक जिले का निवासी बताया जाता है। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने बताया कि शराब की खेप हरियाणा से लाई जा रही थी और इसे बिहार के भीतर पहुंचाया जाना था। हालांकि पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। मद्य निषेध विभाग की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की इस बड़ी खेप का वास्तविक प्राप्तकर्ता कौन था और इसे किन इलाकों में खपाने की योजना बनाई गई थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। निरीक्षक अजीत कुमार, अवर निरीक्षक सोनम कुमारी, एएसआई अजीत पटेल, एएसआई डब्लू कुमार तथा सिपाही अभिजीत, सुरेंद्र, प्रदीप और संदीप शामिल रहे।

Related posts

सेटेलाइट टाउनशिप और भूमि निबंधन पर रोक के विरोध में किसानों का धरना, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों ने प्रस्तुत की रचनात्मक प्रतिभा

सैदनपुर में युवक को गोली मार बाइक लेकर भागा साथी, पुलिस खंगाल रही वारदात की वजह

error: