बिहार

फुलवारी शरीफ में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष पूजा-अर्चना

पटना, अजित। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को फुलवारी शरीफ में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता देवेंद्र प्रसाद एवं रमेश यादव ने किया। इस दौरान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान देश ने विकास, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल को सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पित बताते हुए कहा कि देश ने पिछले 12 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव देशभर में देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की खुशहाली, सामाजिक सौहार्द और विकास की निरंतरता की कामना की. मंदिर परिसर में आयोजित आरती कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भी भागीदारी रही। भाजपा नेताओं ने कहा कि ’12 साल बेमिसाल’ अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. आने वाले दिनों में भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्याएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

सेटेलाइट टाउनशिप और भूमि निबंधन पर रोक के विरोध में किसानों का धरना, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों ने प्रस्तुत की रचनात्मक प्रतिभा

सैदनपुर में युवक को गोली मार बाइक लेकर भागा साथी, पुलिस खंगाल रही वारदात की वजह

error: