क्राइमबिहार

जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी और टॉप-10 अपराधी शंभू यादव गिरफ्तार!



जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) अपराध नियंत्रण एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जहानाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी शंभू यादव उर्फ अजय यादव को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले सात वर्षों से फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर गठित विशेष टीम, जिसमें जिला आसूचना इकाई और महिला थाना की पुलिस शामिल थी, ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के धरसिवा थाना क्षेत्र स्थित मुंगाडीह शिल्तरा इलाके में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, महिला थाना कांड संख्या-35/19 में आरोपी के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट, तोड़फोड़, सामूहिक दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। आरोप है कि वर्ष 2019 में उसने अपने सहयोगियों के साथ वादी के घर में घुसकर अमानवीय और जघन्य अपराध को अंजाम दिया था।

इस मामले में पुलिस पहले ही 25-25 हजार रुपये के दो अन्य इनामी अपराधियों पप्पू साव और शिवदहिन ठाकुर को गिरफ्तार कर चुकी है। अब मुख्य आरोपियों में शामिल शंभू यादव की गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी उपलब्धि बताया है। छापेमारी दल में महिला थाना की थानाध्यक्ष सुरूची शर्मा, तकनीकी शाखा के प्रभारी विकास कुमार सिंह, धनंजय कुमार, श्रीराम साह, अमित कुमार, बंटी कुमार, कोमल कुमारी तथा चालक मिंटू कुमार शामिल थे। जहानाबाद पुलिस ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शेखपुरा में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम, डीएम ने 16 आवेदनों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

शेखपुरा डीएम ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया, बच्ची इरा को लिया गोद

शेखपुरा समाहरणालय में गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग शिविर, 136 लोगों की जांच में 32 में मिले लक्षण

error: