बिहार

समर कैंप में बच्चों ने सीखी मधुबनी पेंटिंग, डांस और आत्मनिर्भरता के गुर

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ ब्लॉक के पास स्थित शिव मंदिर के सामुदायिक भवन में प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी की शिक्षिका नीतू शाही द्वारा आयोजित समर कैंप में बड़ी संख्या में बच्चे विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर गर्मी की छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं। बच्चों का कहना है कि उन्हें छुट्टियों में कहीं और जाने से अधिक समर कैंप में आकर नई-नई चीजें सीखना अच्छा लग रहा है।

Advertisements
Ad 1

समर कैंप में बच्चों को कबाड़ से जुगाड़ क्राफ्ट, मधुबनी पेंटिंग, ब्यूटिशियन प्रशिक्षण, डांस, योग, पेंटिंग तथा संस्कार शिक्षा का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मधुबनी पेंटिंग का प्रशिक्षण साधना कुमारी, डांस का प्रशिक्षण लवली कुमारी तथा ब्यूटिशियन और पेंटिंग का प्रशिक्षण शिक्षिका नीतू शाही द्वारा दिया जा रहा है। शिक्षिका नीतू शाही ने बताया कि उन्होंने गर्मी की छुट्टियों को केवल आराम का समय नहीं बनने दिया, बल्कि बच्चों के सपनों को नई दिशा देने का अवसर बनाया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच रहकर उनके सपनों, संघर्षों और उत्साह को महसूस करना उनके लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है। कैंप में शामिल बच्चों ने कहा कि पहली बार उन्हें ऐसी कई उपयोगी चीजें सीखने का अवसर मिला है, जो भविष्य में उनके बहुत काम आएंगी। नीतू शाही ने कहा कि वह हमेशा से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की भावना के तहत कार्य करती रही हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई बेटी आत्मनिर्भर बनती है तो उन्हें बेहद खुशी होती है। उन्होंने बताया कि बच्चों के चेहरे की चमक और सीखने की उत्सुकता ही उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।

Related posts

नगर पुलिस अधीक्षक शैलजा ने पांच थानों का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

21 वर्षीय युवक के लापता होने पर परिजनों ने लगाई सकुशल बरामदगी की गुहार

एम्स पटना ने ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी के लिए बनाया देश का पहला क्रांतिकारी और बेहद हल्का उपकरण ‘सरज रिट्रैक्टर’

error: