पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) मानव सेवा को सबसे बड़ी सेवा बताते हुए पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय हरी प्रसाद झुनझुनवाला की स्मृति में बिहार की प्रसिद्ध मनिहारी मंडी में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का उद्घाटन श्री दादी जी भक्त मंडल के उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है और ऐसे आयोजन समाज में सेवा एवं सद्भावना की भावना को मजबूत करते हैं।
आयोजकों के अनुसार भंडारे में 5,000 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। इस अवसर पर मंजू झुनझुनवाला, संजय झुनझुनवाला, राजकुमार गोयनका, प्रशांत झुनझुनवाला, संजीव देवड़ा, अमित झुनझुनवाला, बॉबी झुनझुनवाला, बबलू मुरारका सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन में सभी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
