जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान द्वारा शनिवार को आयोजित जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनी गईं। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।
जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों को अपनी समस्याओं को सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा आमजन की शिकायतों के निष्पादन के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
