बिहार

पटना जंक्शन क्षेत्र में यातायात पुलिस का विशेष अभियान, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना जंक्शन को जाम मुक्त, सुरक्षित एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से पटना यातायात पुलिस द्वारा सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) चतुर्थ एवं पुलिस उपाधीक्षक (द्वितीय) ने किया। अभियान के तहत पटना जंक्शन एवं प्रसिद्ध महावीर मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वाले तथा नो-पार्किंग जोन में मनमाने ढंग से ऑटो लगाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई करते हुए कई वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया। वहीं, जंक्शन और मंदिर परिसर के आसपास बेतरतीब ढंग से ऑटो खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले ऑटो चालकों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पटना जंक्शन आने-जाने वाले रेल यात्रियों तथा महावीर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से राहत दिलाना है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनी।

Related posts

नवनिर्मित 30 बेड के ICU का स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार ने उद्घाटन किया

बेंगलुरु में चार दिवसीय बिहार महोत्सव-2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और श्री श्री रविशंकर ने किया दीप प्रज्ज्वलित

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

error: