बिहार

एसएसबी ने मानिकपुर में 15 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कोर्स का किया शुभारंभ

अररिया, रंजीत ठाकुर। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा के तत्वावधान में गुरुवार को फुलकाहा स्थित ‘एफ’ समवाय के अंतर्गत जीवांत गांव मानिकपुर में 49 ओआरई मद वर्ष 2026-27 के तहत 15 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 मई 2026 से 11 जून 2026 तक संचालित होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट जनार्दन मिश्रा की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों को कोर्स से संबंधित विस्तृत जानकारी दी तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements
Ad 1

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 20 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। सभी प्रशिक्षुओं ने एसएसबी द्वारा चलाए जा रहे इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं खेल केंद्र खोलने का आग्रह किया। कमांडेंट श्री मिश्रा ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए सिलाई प्रशिक्षण कोर्स का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट एवं ‘एफ’ समवाय प्रभारी राणा कुमार, अन्य एसएसबी जवान तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, बिहार में औद्योगिक विकास एवं निवेश को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल बायथल टीम गुजरात के लिए रवाना

अधिवक्ता संघ की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा को भावभीनी विदाई दी

error: