बिहार

शब्दों से सृजन तक…’काव्य और कला’ कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन

पटना, रॉबीन राज। साहित्य, संगीत, नृत्य और रंगमंच जैसी कलाओं को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आगामी 31 मई 2026 को राजधानी पटना के कदमकुआं रोड स्थित बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन परिसर में एडवरटाइजमेंट पिआरो द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “काव्य और कला” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा।

कार्यक्रम में कविता पाठ, नृत्य, नाटक एवं संगीत जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र होंगी। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन कलाकारों एवं साहित्य प्रेमियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक शानदार मंच प्रदान करेगा। आमंत्रण पत्र में “शब्दों से सृजन तक” थीम के माध्यम से रचनात्मकता और संस्कृति के उत्सव को दर्शाया गया है। कार्यक्रम में शहर के कई साहित्यकार, कलाकार, युवा प्रतिभाएँ एवं सांस्कृतिक प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है।

Related posts

बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं

पटना पुलिस ने आपराधिक घटना की साजिश की विफल, हथियार के साथ तीन गिरफ्तार; एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

मानदेय समेत मांगों को लेकर रसोइयों ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

error: