बिहार

पटना पश्चिमी क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर 5 अपहृत एवं गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना पुलिस के नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत 24 घंटे के दौरान कार्रवाई करते हुए 5 अपहृत एवं गुमशुदा लड़का-लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है. बरामद किए गए सभी बच्चों को अग्रिम कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार फुलवारी शरीफ थाना कांड संख्या 876/26, दिनांक 21 मई 2026, धारा 140(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 की अपहृता को सकुशल बरामद किया गया. वहीं बिहटा थाना कांड संख्या 232/26, दिनांक 9 मार्च 2026, धारा 139/140(1)/318(4) भारतीय न्याय संहिता 2023 की अपहृता को भी बरामद कर न्यायालय भेजा गया।

Advertisements
Ad 1

इसके अलावा दानापुर थाना कांड संख्या 554/26, दिनांक 21 मई 2026, धारा 137(2)/140(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 की अपहृता को पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया. वहीं बेउर थाना कांड संख्या 171/26, दिनांक 27 मार्च 2026, धारा 137(2)/140(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा बेउर थाना कांड संख्या 306/26, दिनांक 23 मई 2026, धारा 137(2)/96 भारतीय न्याय संहिता 2023 की अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) कार्यालय ने बताया कि अपहरण एवं गुमशुदगी के मामलों में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Related posts

बिदुपुर थाना क्षेत्र में युवक को थप्पड़ मारने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा : 2 की मौत, 5 लापता

राजद नेताओं ने दी बकरीद की मुबारकबाद, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

error: