बिहार

सोमवारीय बैठक में डीएम शेखपुरा सख्त, लंबित केस 2 दिन में निपटाएं

शेखपुरा, (न्यूज़ क्राइम 24) जिलाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय के मंथन सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। DM ने साफ कहा- “लापरवाही बर्दाश्त नहीं, काम नहीं करने वाले अफसरों की जवाबदेही तय होगी।”

2 दिन में निपटाएं लंबित मामले :

DM ने जनता दरबार में मुख्यमंत्री, CM डैशबोर्ड, हाईकोर्ट में लंबित परिवाद, CWJC और MJC के सभी मामलों को 2 दिन में निष्पादित करने का निर्देश दिया।

सोमवार-शुक्रवार को विशेष ध्यान :

DM ने कहा कि हर सोमवार और शुक्रवार को सरकारी दफ्तरों में आने वाले लोगों की सुविधा का खास ख्याल रखा जाए। सभी कार्यालयों में शुद्ध पेयजल, शौचालय और बैठने की व्यवस्था हो। साफ-सफाई और पंजियों को अपडेट रखने का भी आदेश दिया।

19 मई से लगेंगे सहयोग शिविर :

आम जनता की समस्याओं के लिए 19 मई से सभी पंचायतों में ‘सहयोग शिविर’ लगेंगे। पंचायत सरकार भवन में पहले से ही आवेदन लिए जाएंगे।

अन्य निर्देश :

  1. भूमि विवाद : भू-स्थानांतरण, परिमार्जन और भूमि विवाद के मामले प्राथमिकता पर सुलझाएं।
  2. नीलाम पत्रवाद : बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई तेज करें। हफ्ते में 2 दिन सुनवाई हो।
  3. PHED पर सख्ती : बैठक में अनुपस्थित कार्यपालक अभियंता, PHED से स्पष्टीकरण मांगा गया। आंगनबाड़ी और शौचालय निर्माण की जांच का जिम्मा DCLR को दिया।
  4. आंगनबाड़ी निर्माण : ICDS और मनरेगा से आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में तेजी लाने का निर्देश।
  5. चापाकल मरम्मत : गर्मी को देखते हुए खराब चापाकलों की सूची मांगी गई ताकि समय पर मरम्मत हो सके।

बैठक में मौजूद :

अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, DPRO, DTO, SDO, DCLR, वरीय उपसमाहर्ता समेत सभी जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

DM का विजन :

“जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और कार्यालयों में लंबित मामलों को शून्य करना है। शेखर आनंद, DM शेखपुरा

Related posts

खतरे के निशान से ऊपर पुनपुन नदी, फुलवारी शरीफ के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा

ईसापुर में अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

गौरीचक में बाढ़ का कहर, सड़क टूटी तो थम गया गांवों का संपर्क, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

error: